फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल काॅलेज : बारिश के मौसम में कंजंक्टिवाइटिस के बढ़े मरीज

Tue, 16 Sep 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। मौसम में उतार चढ़ाव से आंखों के भी मरीज बढ़े हैं। मरीजों में एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस के मरीज बढ़ गए हैं। डॉक्टर इन मरीजों को नमी वाले स्थानों से बचने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज के नेत्र विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन औसतन दौ सौ मरीज आते हैं। इसमें 40 प्रतिशत रोगी एलर्जी से उत्पन्न आंखों के रोग के होते हैं। सोमवार को ओपीडी में इलाज कराने पहुंचे अमित को आंखों में खुजली की समस्या थी। डॉक्टर ने उन्हें ड्राॅप दिया और चश्मा पहनकर ही बाहर निकलने की सलाह दी।
नेत्र रोग के विभागाध्यक्ष डॉ. कन्हैया प्रसाद ने बताया कि ओपीडी में एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस के रोगी अधिक आ रहे हैंं। इसके अलावा कमजोर नजर और चश्मे की जरुरत वाले रोगी आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि नमी वाले स्थानों पर रहने वाले लोगों में यह समस्या अधिक मिल रही है। साथ ही जो लोग खेतों के आसपास रह रहे हैं, उनकी आंखों में परागकणों के उड़कर पड़ने के चलते भी एलर्जी की दिक्कत हो रही है। ऐसे लोगों को प्रोटेक्टिव ग्लास पहनना चाहिए। नमी वाले स्थानों से दूर रहें। जरुरत पड़ने डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। खुद से इलाज नहीं करें। संवादर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें