फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ईडी के खिलाफ कांग्रेसियों में उबाल

Thu, 17 Apr 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस रोड पर प्रदर्शन कर जताया विरोध
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट में डीएम कार्यालय के बाहर नारेबाजी की और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एएसडीएम सीमा पांडेय को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने ईडी की कार्रवाई पर नाराजगी जताई।
कांग्रेस पार्टी के निर्देश पर शहर के टाउन हाॅल परिसर स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ता एकत्र हुए। इसके बाद जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल रोशन के नेतृत्व में जुलूस की शक्ल में निकले। कड़ी धूप में कार्यकर्ता नारेबाजी करते सुभाष चौक, डीएम आवास, सिविल लाइंस, कचहरी चौराहा होते कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि ईडी सरकार के दबाव में कार्य कर रही है। वह कांग्रेस नेताओं को परेशान करने का कार्य कर रही है। ज्ञापन में कहा गया है कि ईडी की ओर से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के विरुद्ध दाखिल मनी लांडरिंग की चार्जशीट पूरी तरह द्वेष पूर्ण भावना से प्रेरित है। पार्टी कार्यकर्ता इसका विरोध करते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, बिस्मिल्लाह लारी, राघवेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, रामजी गिरि, जयदीप त्रिपाठी, धर्मेंद्र पांडेय, संजीव कुमार मिश्रा, शहर अध्यक्ष मिर्जा खुर्शीद, ऋषिकेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें