फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौन धरना दिया

Thu, 21 Jul 2016 10:42 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
दलित उत्पीड़न की घटना के विरोध में कांग्रेसियों ने मौन धरना दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। दलित उत्पीड़न की घटना के विरोध में कांग्रेसियों ने मौन धरना दिया। गुजरात सरकार पर दलितों के खिलाफ कार्रवाई का आरोप लगाया। उनका कहना था कि पीड़ितों को तत्काल राहत मुहैया हो। इसके साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश की अगुवाई में नगर पालिका परिषद कार्यालय परिसर में पहुंचें। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष मौन धरना किया। कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार की खिंचाई की।

इसके पूर्व कांग्रेसियों की जुटान टाउनहाल स्थित कार्यालय में हुई। वहां से मौन जुलूस निकाला, नगर पालिका परिषद पहुंचकर धरना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि गुजरात सरकार की शह पर दलितों का उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन


दोषियों के खिलाफ कार्रवाई में आनाकानी की जा रही है। बीजेपी की सरकार दलितों की  आवाज दबाने में जुटी है। पीड़ितों को तत्काल राहत मिले साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस दौरान रामजी गिरि, सुयश मणि त्रिपाठी, बिस्मिल्लाह, ऋषिकेश मिश्र, धर्मेंद्र सिंह, कयूम खान, राकेश शर्मा, परवेज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें