दलित उत्पीड़न की घटना के विरोध में कांग्रेसियों ने मौन धरना दिया।
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया। दलित उत्पीड़न की घटना के विरोध में कांग्रेसियों ने मौन धरना दिया। गुजरात सरकार पर दलितों के खिलाफ कार्रवाई का आरोप लगाया। उनका कहना था कि पीड़ितों को तत्काल राहत मुहैया हो। इसके साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश की अगुवाई में नगर पालिका परिषद कार्यालय परिसर में पहुंचें। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष मौन धरना किया। कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार की खिंचाई की।
इसके पूर्व कांग्रेसियों की जुटान टाउनहाल स्थित कार्यालय में हुई। वहां से मौन जुलूस निकाला, नगर पालिका परिषद पहुंचकर धरना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि गुजरात सरकार की शह पर दलितों का उत्पीड़न किया जा रहा है।
दोषियों के खिलाफ कार्रवाई में आनाकानी की जा रही है। बीजेपी की सरकार दलितों की आवाज दबाने में जुटी है। पीड़ितों को तत्काल राहत मिले साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस दौरान रामजी गिरि, सुयश मणि त्रिपाठी, बिस्मिल्लाह, ऋषिकेश मिश्र, धर्मेंद्र सिंह, कयूम खान, राकेश शर्मा, परवेज मौजूद रहे।