फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लाजपत भवन पर कांग्रेसियों ने दिया धरना

Mon, 16 Feb 2026 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। नगर के लकड़ी हट्टा स्थित लाजपत भवन कांग्रेस कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन परिसर में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर सोमवार को धरना दिया। जहां सभी ने एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी को संबोधित पत्रक नायब तहसीलदार रवींद्र मौर्य को सौंपा, जबकि संबंधित पत्रक पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के अलावा अन्य उच्चाधिकारियों को भी भेजा है।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रवक्ता और सेवानिवृत्त कैप्टन रविप्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता लाजपत भवन स्थित कैंप कार्यालय पर पहुंचे। जहां सभी बैठक कर व्यापक आंदोलन की रणनीति तय करते हुए धरना-प्रदर्शन किए। दिए पत्रक में कहा गया है कि रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों के लिए पेयजल, शौचालय और सुरक्षा आदि का कोई इंतजाम नहीं है। इससे उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है, इसके बाद भी ध्यान नहीं दिया गया।
रविप्रताप सिंह ने कहा कि अधिकारियों के सुधि नहीं लेने पर 18 फरवरी से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। समाधान नहीं होने पर 72 घंटे बाद बरहजिया ट्रेन को रोका जाएगा। इस मौके पर जितेंद्र जायसवाल जीतू, चंद्रभूषण पांडेय, राधारमण, भोला तिवारी, सुरेंद्र, उदयपाल सिंह, बृजेश कुमार सिंह, सूर्यप्रताप सिंह, हरीप्रताप सिंह, भानुप्रताप सिंह, नवल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें