फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

Tue, 29 Sep 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
सीईसी का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता,
विज्ञापन
देवरिया। कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार को टाउन हॉल स्थित पार्टी कार्यालय पर जुटे। हाथों में तख्तियां, झंडे और बैनर लेकर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मार्च निकाला। सुभाष चौक, सिविल लाइंस, प्रधान डाकघर और जिला पंचायत होते हुए कार्यकर्ता कचहरी चौराहे पहुंचे। यहां शिव मंदिर के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शन को देखते हुए सुभाष चौक से कचहरी चौराहे तक पुलिस फोर्स तैनात रही। पुलिसकर्मियों ने पुतला छीनकर प्रदर्शन रोकने की कोशिश की मगर कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर दिया।
जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची से करोड़ों मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। नाम काटना लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान पर हमला है। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे और मामले की जांच की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन को युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, बिस्मिल्लाह लारी, राघवेंद्र सिंह राकेश, धर्मेंद्र सिंह और रामजी गिरी समेत अन्य नेताओं ने संबोधित किया। इस दौरान पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें