फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर की पेट्रो पदार्थों की मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीबाजार। डीजल-पेट्रोल के मूल्य में वृद्धि को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गौरी बाजार ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन कर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुमित कुमार को राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। सरकार से मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग की।
कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के गोरखपुर मंडल के चेयरमैन मुहम्मद शाकिर हुसैन के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता और पदाधिकारी ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचे। सरकार विरोधी नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर पिछले छह साल में बेतहाशा उत्पाद शुल्क लगाने का आरोप लगाते हुए महंगाई के लिए जिम्मेदार ठहराया। प्रदर्शन के बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं गौरी बाजार विकास खंड क्षेत्र के प्रभारी बीडीओ सुमित कुमार को राष्ट्रपति के नाम संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। कहा कि शीघ्र ही वस्तुओं के मूल्य में कमी कर सरकार लोगों को राहत दे, नहीं तो पूरे प्रदेश में पार्टी एक जन आंदोलन चलाएगी। प्रदर्शन करने वालों में दिलीप सिंह दीपू, राम अशीष साहनी, राजेश सिंह, अंकित जावेद अख्तर, अभिषेक विश्वकर्मा, संजय श्रीवास्तव, पन्नेलाल यादव, अब्दुल अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

..फोटो समाचार
सपाइयों ने वितरित किया पार्टी का आह्वान पत्र
भाटपाररानी। क्षेत्र के भड़सर छितौनी चौराहे पर रविवार को सपा नेता एवं जिला सचिव रामबली यादव के नेतृत्व में पार्टी का आह्वान पत्र वितरित किया गया। मौके पर विधानसभा प्रभारी हृदय नारायण जायसवाल ने कहा कि प्रदेश को बचाने के लिए भाजपा की निकम्मी सरकार को हटाना आवश्यक हो गया है। प्रदेश में जंगलराज और अघोषित इमरजेंसी जैसी स्थिति आ गई है। अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस को गोलियों से भून रहे हैं। इस दौरान अनूप यादव, प्रभुनाथ, बाबू नंदन यादव रूप चंद गुप्ता, रमाशंकर, महिपाल, महानंद तिवारी, भोला मियां, विनोद कुमार, कुबेर प्रजापति, प्रकाश पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें