बरहज रेलवे स्टेशन पर तीसरे दिन भी धरना पर रहे कांग्रेसी स्रोत पार्टी
- फोटो : 1
बरहज। रेलवे स्टेशन परिसर में कांग्रेस नेता और शहीद अंशुमान सिंह के पिता रिटायर कैप्टन रविप्रताप सिंह कार्यकर्ताओं के साथ धरनारत हैं। तीसरे दिन शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने सुविधा मुहैया न होने पर प्रदर्शन किया। जबकि शनिवार को बरहजिया ट्रेन रोकने की चेतावनी दी।
कांग्रेस नेता और आर्मी के रिटायर कैप्टन रविप्रताप सिंह कार्यकर्ताओं के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि तीन दिन धरना देने के बाद भी अधिकारियों और रेल विभाग के लोगों के कानों तले जूं नहीं रेंग रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। इसमें किसी की सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने बरहजिया ट्रेन रोकने की चेतावनी दिया। कार्यक्रम को राकेश तिवारी भोला, सूर्यप्रताप सिंह, उग्रसेन सिंह, रविप्रकाश तिवारी, जितेंद्र जायसवाल आदि ने संबोधित किया। मौके पर राधारमण पांडेय, आचार्य हरेंद्र नाथ मिश्र, अखिलेश सिंह, बृजेश सिंह, कष्णा सिंह, समरबहादुर, उत्तम सिंह, चंद्रभूषण पांडेय आदि उपस्थित रहे।