फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डॉ. आंबेडकर का सम्मान बढ़ाने में कांग्रेस का हाथ

Sat, 11 Oct 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। लकड़ी हट्टा स्थित लाजपत भवन कैंप कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को कार्यकर्ता बैठक की। इसमें आगामी चुनाव की रणनीति तय करते हुए क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा क गई। कांग्रेस प्रवक्ता रविप्रताप सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की योग्यता, क्षमता, लोगों के सामने लाने और उनका सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि 15 वर्षों में टूटी सड़कें, बस अड्डा, रेलवे विस्तार, मालगोदाम का पुर्नर्निमाण, उपेक्षित पड़ा पंडित रामप्रसाद बिस्मिल का समाधिस्थल आदि समस्याएं मुंह बाये खड़ी हैं। बैठक में कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराते हुए जुमलेबाज सरकार का काला चिठ्ठा खोलने पर जोर दिया गया। मौके पर चंद्रभूषण पांडेय, व्यास दूबे, डॉ.अमरेश सिंह आदि मौजूद रहे। संंवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें