कांग्रेसियों ने मनाया पार्टी का 137वां स्थापना दिवस
सलेमपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पार्टी का 137वां स्थापना दिवस मनाया। जिला उपाध्यक्ष भागीरथी प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस का गौरवशाली इतिहास रहा है। आजादी दिलाने से लेकर देश को हर मामले में आत्मनिर्भर बनाने का काम कांग्रेस ने किया है।
जिला सचिव डॉ. धर्मेंद्र पांडेय ने कहा कि आज देश में जो भी विकास हुआ है, वह कांग्रेस ने किया है। आज की भाजपा सरकार उन संस्थाओं को बेचकर देश का नुकसान पहुंचा रही है। जिला सचिव संजय गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस ने देश को एक सूत्र में पिरोने का काम किया है। आज इस व्यवस्था को ध्वस्त किया जा रहा है। युवा नेता अभिनीत उपाध्याय ने बताया कि कांग्रेस हैं तो लोकतंत्र सुरक्षित हैं। कार्यक्रम के दौरान जिला उपाध्यक्ष भगीरथी प्रसाद, जिला सचिव डॉ. धर्मेंद्र पांडेय, संजय गुप्ता, रामविलास तिवारी, अभिनीत उपाध्याय, चुन्नू श्रीवास्तव, परमानंद प्रसाद, विजय कुशवाहा, डॉ. याहिया अंजुम, गंगासागर मिश्र, अशोक मद्देशिया, मनोज पांडेय, मनीष रजक, गणेश मिश्र, रामसनेही कनौजिया, शमीम मंसूरी, हरिगोविंद, मोहित कांक्षी, सतीश यादव, शैलेश यादव आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।
लोकतांत्रिक परंपरा और मर्यादा को संजोए है कांग्रेस
बरहज। स्थानीय लाजपत भवन स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी का 137वां स्थापना दिवस मनाया। ध्वजारोहण के उपरांत सभी ने पार्टी के संकल्पों को दोहराया।
मंगलवार को कैंप कार्यालय पर ब्लॉक अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन मंसूरी की देखरेख में कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया। वक्ताओं का कहना था कि 1885 में पार्टी की स्थापना हुई थी। कांग्रेस की विचारधारा सदैव भारत के आन, बान और शान की रक्षा को कायम रखने की रही है। पार्टी सदैव लोकतांत्रिक परंपरा के मर्यादा को सजोए हुए है। स्थापना दिवस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने कार्यालय को पार्टी के झंडों, तोरण-पताकाओं से सजाया हुआ था। जबकि एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया गया। इस दौरान रामजी गिरी, मनोज राव, भोला तिवारी, संतोष तिवारी, जितेंद्र जायसवाल, मोहम्मद खालिक, इमरान मलिक, दिनेश पासवान, सुरेंद्र कुशवाहा, संतोष यादव, इसराइल अली, मैनेजर गोंड़ आदि उपस्थित रहे।