फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सम सामयिक के सवालों ने उलझाया

Sat, 17 Jan 2026 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक परीक्षा (टीजीटी) शनिवार को जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर हुई। इसमें 8054 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें 2829 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा शांतिपूर्ण रही।
विज्ञापन

परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि परीक्षा में सम सामयिक के सवालों ने उलझाया। इसमें विशेष रूप से सरकारी योजनाओं पर सवाल पूछे गए थे। राजकीय इंटर काॅलेज से परीक्षा देकर निकलीं अनामिका गुप्ता ने बताया कि परीक्षा में करेंट अफेयर्स के सवालों ने थोड़ा परेशान किया।
उन्होंने बताया कि पिछले साल आयोजित हुए कुंभ से कुछ सवाल पूछे गए थे। कुबेरस्थान से परीक्षा देने आईं कनक सिंह, गोरखपुर से आईं कनलता सिंह आदि ने बताया परीक्षा में माडरेट प्रश्न पूछे गए थे। कुछ एक प्रश्नों को छोड़कर बाकी के सवाल सामान्य प्रकार के आए थे। परीक्षा अच्छी हुई है।
विज्ञापन

माताओं के साथ नौनिहालों की भी परीक्षा : ठंड के मौसम में आयोजित टीजीटी परीक्षा में माताओं के साथ नौनिहालों की भी परीक्षा हो गई।
गोरखपुर, कुशीनगर समेत कई जगहों से आए अभ्यर्थियों के साथ उनके नवजात शिशु भी थे। उनकी देखरेख बाहर बच्चों के पिता, बाबा या उनकी मौसी कर रही थीं। ऐसे में नौनिहालों की परीक्षा हो गई।
टीजीटी परीक्षा में कई महिलाओं अपने बच्चों के साथ परीक्षा देन आई थीं। उनकी देखरेख के लिए पिता या नजदीकी रिश्तेदार साथ आए थे। यह रिश्तेदार मां के परीक्षा हाल में रहने के दौरान बच्चों की देखरेख करते रहे।
किसी ने बच्चे के लिए पानी तो किसी ने दूध का इंतजाम किया। राजकीय इंटर काॅलेज परीक्षा केंद्र पर गोरखपुर से आए शिवदास विश्वकर्मा ने बताया की बहू परीक्षा दे रही है। इसलिए मैं साथ में बच्चे की देखरेख के लिए आया गया हूं। हाटा से आए भैरों सिंह ने कहा कि पुत्र केवल माता कि जिम्मेदारी नहीं है पिता की भी उतनी ही जिम्मेदारी है। मुझे बच्चे को संभालते खुशी हो रही है। वहीं परीक्षा देकर निकली गोरखपुर से आईं मीनाक्षी सिंह को देख उनके बच्चे का चेहरा खुशी से खिल उठा और मां के गोद में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें