देवरिया। यातायात पुलिस ने शनिवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 56 वाहनों का ई-चालान किया गया, जबकि दो को सीज कर दिया गया। यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने भटवलिया चौराहा एवं रुद्रपुर मोड़ पर सघन जांच अभियान चलाया।