फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रात की शिफ्ट की ड्यूटी में आवागमन में चिंता

Thu, 06 Nov 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। उत्तर प्रदेश सरकार ने कारखाना में काम करने को लेकर नया कानून लागू किया है। इसके तहत महिलाओं को रात की शिफ्ट में भी काम करने की अनुमति दे दी गई है।
विज्ञापन

इस कानून के लागू होने के बाद महिलाएं पुरुषों से कामकाज में बराबरी को लेकर उत्साहित हैं, पर सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। महिलाओं ने बातचीत में अपनी समस्याएं साझा कीं।
परिषदीय विद्यालय में शिक्षिका शीला चतुर्वेदी का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई उपाय सरकार कर रही है। मिशन शक्ति 5.0 चल रहा है। इसके बाद भी आए दिन कुछ न कुछ खबरें महिलाओं से अपराध की आती रहती हैं।
विज्ञापन

इसलिए नाइट शिफ्ट में ड्यूटी की अनुमति तो अच्छी है, पर महिलाओं की सुरक्षा की पूरी व्यवस्था होनी चाहिए। इसलिए कानून के साथ-साथ सामाजिक परिवर्तन की जरूरत है।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज में एमपीडब्ल्यू सोनी तिवारी का कहना है कि अस्पतालों में महिलाएं हमेशा से नाइट शिफ्ट करती आ रही हैं।
हमारे लिए यह अनुमति नई नहीं है, पर रात की शिफ्ट में घर से कार्यस्थल पर जाने के लिए घर के पुरुषों का सहारा लेना पड़ता है।
सलेमपुर सीएचसी में स्टाफ नर्स माधुरी शुक्ला ने कहा कि आज भी हमारा समाज इतना सुरक्षित परिवेश नहीं दे पा रहा है कि उसे घर से रात में आने-जाने में कोई हिचक न हो।
विज्ञापन

अस्पताल में नाइट शिफ्ट में कार्य करते समय कई प्रकार के लोग आते हैं।
अस्पताल में रात में कई बार परिजन किसी बात को लेकर उलझ जाते हैं। उस समय असहज स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
सुरक्षाकर्मी हमारे पास हर समय नहीं होते हैं। उनके आने तक महिला कर्मचारियों को खुद को संभालना होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें