फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गोरखपुर के आकाश ने वाराणसी के अमनदीप को दी पटकनी

Thu, 06 Nov 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
भटनी के घांटी बाजार में कुश्ती प्रतियोगिता में दांव पेंच लगते पहलवान। संवाद
विज्ञापन
घांटी बाजार/भटनी (देवरिया)। घांटी बाजार स्थित हनुमान मंदिर परिसर में बुधवार को विशाल दंगल का आयोजन हुआ। इसमें वाराणसी, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, जौनपुर, अयोध्या व लखनऊ सहित कई जिलों के नामी पहलवानों ने दमखम दिखाया। दर्शकों की भारी भीड़ के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों में पहलवानों ने एक-दूसरे को पटखनी देने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन

सबसे आकर्षक मुकाबले में गोरखपुर के आकाश पहलवान ने वाराणसी के अमनदीप को चित कर मैदान पर कब्जा जमाया। मुकाबले के दौरान दोनों पहलवानों ने दांव-पेच का शानदार प्रदर्शन किया लेकिन अंत में बाजी आकाश ने मारी।
दूसरे मुकाबले में गोरखपुर के अमनदीप सिंह ने वाराणसी के रंजीत यादव को धूल चटाई। वहीं जौनपुर के सुदेश यादव ने लखनऊ के रघुबंश यादव को पछाड़ते हुए जीत दर्ज की।
विज्ञापन

अयोध्या के आकाश तिवारी ने कुशीनगर के परवेज आलम को परास्त किया। इसके अलावा वाराणसी के निसार अहमद को जौनपुर के राघवेंद्र पहलवान ने मात देकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि कैप्टन रत्नाकर मिश्र ने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण खेलों को प्रोत्साहन देते हैं और नई प्रतिभाओं को सामने लाने में मददगार साबित होते हैं। इस दौरान विशिष्ट अतिथि विकास सिंह, फिरोज पहलवान, दिनेश पहलवान, आनंद माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें