फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हमले की शिकायत परिवाद के रूप में दर्ज

Mon, 21 Sep 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। मदनपुर थाना क्षेत्र के गायघाट टोला रामपुर में मेड़बंदी विवाद को लेकर हमला करने और मोबाइल चार्जर ले जाने की शिकायत अदालत ने परिवाद के रूप में दर्ज कर ली है। सिविल जज प्रवर खंड/एफटीसी-प्रथम/एसीजेएम प्रफुल्ल उपाध्याय की अदालत ने 25 सितंबर को बयान के लिए पत्रावली पेश करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

गायघाट टोला रामपुर निवासी रामध्यान यादव का आरोप है कि 10 जून को राधेश्याम यादव, अजीत यादव, विशाल यादव, विवेक यादव, वकील यादव, बलजीत यादव और दो अज्ञात लोग मेड़ तोड़कर नई मेड़ बना रहे थे। विरोध करने पर कुदाल से हमला किया और घर तक दौड़ाया।
आरोप है कि जाते समय मोबाइल व चार्जर ले गए। दोबारा खेत पर आने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने अदालत का सहारा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें