फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद को फोन कर दी जान से मारने की धमकी, पुलिस से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सभासद को फोन कर दी जान से मारने की धमकी, पुलिस से शिकायत
विज्ञापन

लार। नगर के एक वार्ड सभासद को एक मनबढ़ ने फोन कर जान से मारने की धमकी दी है। भयभीत सभासद ने घटना की शिकायत पुलिस को तहरीर देकर की है। आरोप है कि पुलिस प्रकरण की जांच करने के बजाए दूसरे थाने का मामला बता रही है। इसको लेकर सभासदों में नाराजगी है।
विज्ञापन

नगर के शास्त्रीनगर वार्ड निवासी रेयाज लारी वार्ड के सभासद हैं। रविवार को वह नगर में किसी काम से जा रहे थे। तभी उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से काल आया। रिसीव करते ही फोन करने वाला सख्स अपशब्दों का प्रयोग करने लगा। आरोप है कि नाम पता पूछने पर उसने सभासद को जान से मारने की धमकी देते हुए देख लेने की बात कही। फोन रखने के बाद आरोपी पूरी रात अश्लील वीडियो और मैसेज भेजता रहा। सुबह इस बात से भयभीत सभासद ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कस्बा स्थित पुलिस चौकी पहुंच तहरीर दी। आरोप है कि चौकी इंचार्ज पहले मामला दूसरे थाने की होने की बात कह संबंधित थाने पर तहरीर देने की नसीहत देने लगे। फोन पर धमकी लार में मिलने की बात सभासद ने कही तो कुछ देर बाद तहरीर लेकर जांच में जुट गए। कस्बा चौकी इंचार्ज एसएसआई राममोहन सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें