फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रास्ते में घेर कर दो युवक की पिटाई, एक हिरासत में

Wed, 07 Jan 2026 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
चनुकी। पुराने मामले को लेकर आधा दर्जन युवकों ने बगल के गांव के दो युवकों को रास्ते में घेर कर पिटाई कर दी। इस मामले में पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है ।
विज्ञापन

लार थाना क्षेत्र के रंभौली निवासी आदर्श से कुछ दिन पहले रेवली गांव के कुछ युवकों से कहासुनी हो गई थी। बुधवार को आदर्श अपने साथ धंधवार निवासी हिमांशु को लेकर किसी काम से लारगया था। देर शाम को वह गांव आ रहा था, वह अभी सुकठ मोड़ से संजाव मार्ग पर आगे बढ़ा था, कि वहां से मौजूद पहले से आधा दर्जन से अधिक युवक गाड़ी को रोके और आदर्श की पिटाई करना शुरू कर दिए।
बाइक पर साथ जा रहा हिमांशु बचाने का प्रयास किया, लेकिन मनबढ़ इसकी भी पिटाई कर दिए। कुछ राहगीरों के आ जाने के बाद सभी मौके से भाग निकले। लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी लाए जहां इलाज किया गया। इस मामले में घायल आदर्श की ओर से रेवली निवासी कुछ युवकों के खिलाफ नामजद शिकायत दी गई है। पुलिस ने इस मामले में एक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें