फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चार माह की मजदूरी नहीं दे रहा है भट्ठा मालिक

Mon, 03 Jun 2024 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार...
विज्ञापन

खुखुंदू थाना क्षेत्र के बड़हरा धनौती का मामला, गाजीपुर जिला के रहने वाले है मजदूर, घर जाने और भोजन के लिए भी नहीं है मजदूरों के पास रुपये

संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के बड़हरा धनौती स्थित ईंट भट्ठे पर चार माह मजदूरी करने के बाद अब भट्ठा मालिक मजदूरों की मजदूरी देने की बजाय उन्हें धमकियां दे रहा है। मजदूरों ने पुलिस से गुहार लगाई है। पुलिस ने उनका हक दिलाने का आश्वासन दिया है।

गाजीपुर जिला के थाना दुल्हपुर के छपरी गांव निवासी श्याम सुंदर ईंट भट्ठों पर मजदूरों को लाकर मजदूरी कराते हैं। वह बीते 25 फरवरी को अपने थाना क्षेत्र के बखरा गांव निवासी बाबूलाल, जंगीपुर थाना रामपुर निवासी चनरदेव यादव, थाना सरिया बाद इशुपुर निवासी सुरेंद्र राजभर, त्रिलोकी राजभर, चौरा निवासी मिठाई और सदात निवासी सुनील राजभर को लेकर क्षेत्र के बड़हरा धनौती ईंट भट्ठे पर काम करने आए। तभी से वह सब मजदूरों को लेकर काम करने लगे।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि अब तक मालिक ने एडवांस में सिर्फ 53 हजार रुपये दिए हैं। इसके अलावा सिर्फ राशन और दवा के रुपये दिए हैं। टोटल मजदूरी 2.92 लाख रुपये हो रही है। रविवार सुबह मांगने पर ईंट भट्ठे से मालिक ने खदेड़ दिया। मजदूरों के पास घर जाने और भोजन करने के लिए भी रुपये नहीं हैं। शाम को थाने पहुंचकर मजदूरों ने पुलिस से मजदूरी के रुपये दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मजदूरों को उनके हक के रुपये दिलाए जाएंगे। नहीं तो भट्ठा मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर श्रम विभाग से भी शिकायत की जाएगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। अगर ऐसी बात है तो मजदूर तहरीर दें। भट्ठा मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें