फंदा लगाकर युवक ने दी जान
सलेमपुर। नगर के हनुमान मंदिर के समीप स्थित अपने घर में युवक ने शुक्रवार दोपहर फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
बरियारपुर थाना क्षेत्र के चकरवांधूस उर्फ बंसरहीं गांव निवासी स्व. हरदेव गुप्त का पुत्र अशोक कुमार गुप्त (35) नगर के हनुमान मंदिर स्थित गली में अपने मामा के यहां एक अलग मकान में रहते थे। वह विदेश रहकर नौकरी करते थे। दो माह पूर्व वह घर आए थे। शुक्रवार दोपहर उनका शव घर में फंदे से लटका मिला। परिवार के लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युुवक के दो बेटे व एक बेटी है।