फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पश्चिमी यूपी आकर सोनूघाट में चला रहे ब्लड बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
किशाेरों से खून निकलवाने का आरोप लगने के बाद चर्चा में आया बैंक
विज्ञापन

शहर से सटे ग्रामीण क्षेत्र में खुले बैंक की पुलिस कर रही है जांच
सोनूघाट (देवरिया)। सदर कोतवाली क्षेत्र के सोनूघाट चौराहा स्थित एक ब्लड बैंक के संचालकों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। इस बैंक के कर्मचारियों पर किशोरों का खून निकालने का आरोप है। कोतवाली पुलिस की जांच में अब तक कई अहम जानकारी मिली है। पुलिस अब इस बात पर जांच कर रही है कि आगरा और अंबेडकरनगर के लोग देवरिया शहर के पास आकर अपनी दुकान क्यों चला रहे हैं।
पिछले शुक्रवार को देवरिया सिविल लाइंस निवासी सत्यम यादव और उसकी माता रीता देवी ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर सोनूघाट के ब्लड बैंक में जबरिया खून निकालने का आरोप लगाया था। इससे संबंधित एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। इस वीडियो में आरोप लगाया गया है कि हाई स्कूल का छात्र सत्यम यादव को उसके ही मुहल्ले के ही नशेड़ी लड़के जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर सोनूघाट स्थित ब्लड बैंक पर पिछले 21 फरवरी को ले गए थे। वहां एक सप्ताह के भीतर दो बार किशोर का ब्लड निकाला गया।
विज्ञापन

चौंकाने वाली बात यह कि 18 साल से कम उम्र के किशोर का खून निकालना मना है, इसके अलावा एक ही व्यक्ति खून देने के तीन महीने बाद ही दोबारा खून दे सकता है। इसके बावजूद ब्लड बैंक में दोनों बिंदुओं पर ध्यान नहीं दिया गया। लोगों में यह भी चर्चा है कि अपने घर से 700 किलोमीटर दूर देवरिया शहर के बाहरी हिस्से में यह ब्लड बैंक आखिर क्यों चला रहे हैं। सोनूघाट चौराहे पर यह ब्लड बैंक करीब चार माह पहले ही खुला है। इसके संचालक आगरा और अंबेडकरनगर जिलों के निवासी हैं। यह भी चर्चा है कि ये लोग प्रदेश में कई अन्य जगहों पर भी अपना बैंक चलाते हैं।
इस प्रकरण से संबंधित वायरल वीडियो और पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस ने यहां आने-जाने वालों के बारे में जानकारी के लिए अस्पताल के रजिस्टर समेत अन्य साक्ष्य भी एकत्रित किए हैं। ब्लड बैंक के संचालक अजय गुप्ता के सहयोगी प्रमोद गुप्ता ने बताया कि यह सब छवि धूमिल करने की साजिश है। जो आरोप बैंक पर लगाए जा रहे हैं, वह बेबुनियाद है।
विज्ञापन

वहीं कोतवाल राकेश राय ने बताया कि ब्लड बैंक के कर्मियों से पूछताछ जारी है। सभी बिंदुओं पर क्रमवार जांच हाे रही है। अफसरों को रिपोर्ट दी जाएगी, उसके बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें