फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, मांग पत्र दिया

Mon, 16 May 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
ग्राम प्रधानो ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
 पंचायती राज व्यवस्था जिला ग्राम प्रधान संगठन ने सामाजिक-आर्थिक जनगणना 2011 की सूची को जारी किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। संगठन का कहना था कि इससे गरीब व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित हो सकते हैं। इसके अलावा शौचालय निर्माण के लिए धन जारी करने की मांग की गई। मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्रीय मांगपत्र एडीएम प्रशासन को दिया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष राजेश मिश्र और संरक्षक विजय प्रताप मणि डब्ल्यू की अगुवाई में विभिन्न विकास खंडों के ग्राम प्रधान सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचें। मांगपत्र में कहा गया है कि ग्राम पंचायतों में शौचालय के लिए धन जारी किया जाए, ताकि स्वच्छ भारत का मिशन पूरा हो सके। ग्राम प्रधानों को 30 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिले। इसके साथ ही 10 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन प्रदान की जाए। ग्राम प्रधानों के प्रस्ताव पर इंडिया मार्का-टू हैंडपंप स्थापित की जाए। इसके अलावा ग्राम प्रधान अपने इलाके का नियमित भ्रमण करते हैं गांववालों के कामकाज के सिलसिले में ब्लॉक अथवा जिला मुख्यालय आना पड़ता है। ऐसे में यात्रा भत्ता की व्यवस्था जरुरी है।

प्रदर्शन में बनारसी मिश्र, राधेश्याम यादव, मदन मोहन गुप्त, विश्वविजय निषाद, हृदयानंद गोंड, सूर्यनाथ यादव, सतीश पांडेय,शशि द्विवेदी,सुशीला, आभा सिंह, सुभावती आदि शामिल रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें