फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन का चुनाव 14 अक्तूबर को

Thu, 08 Oct 2026 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के चुनाव की तारीख तय हो गई है। 14 अक्तूबर को प्रस्तावित चुनाव में अधिवक्ता सुबह आठ से दोपहर तीन बजे तक मतदान करेंगे। मतदान के बाद 30 मिनट के अंतराल पर शाम 3:30 बजे से मतगणना शुरू होगी, जो परिणाम घोषित होने तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शिव किशोर गोंड ने 29 सितंबर को आदेश जारी कर एल्डर्स कमेटी गठित करते हुए 15 दिन के भीतर चुनाव कराने के निर्देश दिए थे। आदेश के मुताबिक मतदाता सूची में केवल उन्हीं अधिवक्ताओं को शामिल किया जाएगा, जिन्हें बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश से सीओपी आवंटित है। यही अधिवक्ता चुनाव लड़ने और मतदान करने के पात्र होंगे।
जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी का कार्यकाल 25 जून को समाप्त हो गया था। चुनाव कराने के लिए गठित एल्डर्स कमेटी में अध्यक्ष उमेश नारायण श्रीवास्तव, बाबूराम यादव, पंचानन शुक्ल, दशरथ प्रसाद पांडेय और सतीश चंद्रपति त्रिपाठी को सदस्य बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें