फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक से भिड़ी डीसीएम, खलासी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खड़े ट्रक से भिड़ी डीसीएम, खलासी की मौत
विज्ञापन

गड़ेर। क्षेत्र के बारीपुर गांव के निकट सड़क के किनारे खड़ी ट्रक में तेज और अनियंत्रित डीसीएम ने चपेट में ले लिया। डीसीएक में आगे बैठे गाजीपुर के नादगंज थाना के कुसमी कलां गांव निवासी और खलासी विजय शंकर पाल (47) गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि चालक बाल-बाल बच गया। बताया जा रहा है कि इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में विजय शंकर पाल की मौत हो गई।
विज्ञापन

बरहज-देवरिया मार्ग पर बारीपुर गांव के निकट सड़क के किनारे खड़ी ट्रक से तेज और अनियंत्रित डीसीएम ने टक्कर मार दिया। हादसा देख आसपास के लोग जुट गए। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो जोरदार टक्कर के कारण डीसीएम का अगले हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। लोगों ने किसी तरह चालक और खलासी को डीसीएम से बाहर निकाला। हालांकि चालक को कोई खास चोट नहीं आई है। इस संबंध में इंस्पेक्टर भलुअनी सुदेश कुमार शर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना पर पुलिस गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें