फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड का सितम : सर्दी-जुकाम के बढ़े मरीज

Fri, 26 Dec 2025 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बरहज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरहम पट्टी करते वार्ड ब्वाय  संवाद संवाद
विज्ञापन
बरहज। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हाड़कंपा देने वाली ठंड में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। सीएचसी पर सर्दी-खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

डॉक्टर मरीज देख रहे हैं पर जरूरी जांच के लिए मरीजों को भटकना पड़ रहा है। शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ओपीडी में डॉ. अजय पाल के अलावा अनिरूद्ध गुप्त, बीएन सिंह, विवेक सिंह, पीएन तिवारी ने 272 मरीजों के सेहत की जांच की।
अस्पताल में सबसे ज्यादा खांसी-सर्दी और बुखार के मरीज थे। इलाज के लिए आईं बेचनी देवी, विकास कुमार, राजू पटेल, संतोषी आदि का कहना था कि जांच में दिक्कतें आ रही हैं। रिपोर्ट के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं एक्सरे के लिए आए मरीजों का कहना है कि फिल्म स्पष्ट न होने से चिकित्सकों को दिक्कतें पेश आ रही हैं जिससे डिजीटल एक्सरे कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि अस्पताल पर खांसी के सीरप का टोटा है। परिसर में मरीजों और तीमारदारों को ठंड से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें