फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीटर और अलाव के नाम रहा छुट्टी का दिन 

Sun, 21 Jan 2018 11:08 PM IST
deoria
विज्ञापन
सड़क के किनारे कागज जलाकर अलाव तापते लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
देवरिया। 
विज्ञापन

ठंड का असर रविवार को भी बरकरार रहा। छुट्टी का दिन लोगों ने हीटर और अलाव के पास बैठकर बिताया। बुजुर्ग रजाई और कंबलों में दुबके रहे। कोहरे के चलते लोगों को यात्रा करने में काफी दिक्कत हुई। 
शनिवार की शाम से ही जनपद कोहरे की चपेट में रहा। दस कदम की दूरी पर ही सब कुछ अदृश्य हो गया। यही हालत दूसरे दिन भी रही। कोहरे के कारण गाड़ियों की लाइटें काम नहीं कर रही थीं। उजाले में हर तरफ धुंध ही दिखाई पड़ रही थी। रफ्तार धीमी कर लोग किसी तरह घर पहुंचे। बसों में सवार यात्रियों का मिनटों का सफर घंटों में बदल गया। थोड़ी दूर चलने के बाद चालक को शीशा साफ करना पड़ रहा था। दोपहर बाद धूप तो निकली लेकिन बदली और कोहरे के चलते शाम साढ़े पांच बजते ही गलन बढ़ गई।
विज्ञापन


चकमा दे रहे थे बिना लाइट के वाहन 
देवरिया। रविवार की शाम होते ही हर तरफ धुंध दिखाई पड़ रही थी। गाड़ियों की लाइटें सामने से आ रहे वाहनों की लोकेशन बता रही थीं। इसी बीच कुछ ऐसे वाहन भी एकाएक सामने आ रहे थे जिनकी लाइट खराब थी। इससे लोग चकमा खा रहे थे। कई जगहों पर लोग दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बचे।

1500 लोगों में वितरित किए गए कंबल
बरहज। सर्द मौसम में ठंड की मार से सबसे ज्यादा आहत गरीब तबके के लोग होते हैं। गरीबों की सेवा ही समाज की सबसे बड़ी सेवा है। ये बातें मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने कहीं। वह रविवार को नगरपालिका परिसर में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। विशिष्ट अतिथि अनूप मद्धेशिया ने कहा कि सरकार की ऐसी सामाजिक योजनाओं की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष उमाशंकर सिंह विशेन और संचालन अधिशासी अधिकारी अवधेश सिंह ने किया। नगर के 25 वार्डों के करीब 1500 लाभार्थियों को वार्ड सदस्यों के नेतृत्व में कंबल वितरित किए गए। इस दौरान जेई अमरदीप मौर्या, जोखन प्रसाद, आनंद सिंह, दिग्विजय नाथ मिश्र, अनूप साहा, महेश, मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।


कोहरे के चलते ट्रेनें लेट, यात्री रहे परेशान
सलेमपुर। कोहरे और ठंड से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सबसे ज्यादा असर रेल पर पड़ रहा है। रविवार को सभी ट्रेनें काफी लेट रहीं। इससे रेल यत्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लखनऊ से सलेमपुर होकर वाराणसी को जाने वाली कृषक एक्सप्रेस करीब चार घंटे 25 मिनट, कानपुर से गोरखपुर को जाने वाली चौरीचौरा एक्सप्रेस करीब सात घंटे और गोरखपुर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटे 45 तक मिनट लेट रहीं। इससे गोरखपुर और वाराणसी को जाने वाले रेल यात्रियों को काफी देर तक ठंड में प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। इस बाबत स्टेशन अधीक्षक मुंद्रिका चौरसिया ने बताया कि कोहरे के चलते ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। 
विज्ञापन



कृषि मंत्री ने बांटे कंबल
तरकुलवा। कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने रविवार को तरकुलवा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान कहा कि वादों के मुताबिक सरकार प्रदेश में विकास की गति दी है। भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश कहलाने में उतर प्रदेश सबसे आगे है। कार्यक्रम में क्षेत्र के 300 गरीबों को कंबल दिए गए। इस अवसर पर अजय शाही, सुब्रत शाही, जीवन पति, राजेश सिंह, मनोज भारती, मुनेब सिंह, इंद्रदेव चौहान, उमापति, शशि राव, रिंटू दुबे सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें