फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: संदिग्ध परिस्थितियों में मोची की मौत

Fri, 01 May 2026 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। घांटी बाजार चौराहे पर मोची का काम करने वाले बुजुर्ग की शुक्रवार को देवरिया मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। परिजनों ने बैंड पार्टी के मालिक पर मारपीट का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले रामअशीष उर्फ गंडोर राम (60) करीब 15 साल से भटनी क्षेत्र में रहकर एक बैंड पार्टी में काम करते थे। साथ ही, घांटी बाजार चौराहे पर मोची का काम कर अपना जीवन-यापन करते थे। परिजनों के अनुसार, बृहस्पतिवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें देवरिया स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
शुक्रवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। आरोप है कि जिस बैंड में वह काम करते थे, उसके मालिक ने लंबे समय से मजदूरी का भुगतान नहीं किया था।
इसको लेकर मारपीट भी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया किजांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें