बरियारपुर। थाना क्षेत्र के गौरकोठी गांव में शुक्रवार देर शाम सटरिंग का काम कर बाइक से घर लौट रहे दो मजदूरों पर हुए हमले की जांच करने रविवार को सीओ सलेमपुर गौरव सिंह पहुंचे।
उन्होंने घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली और पुलिसकर्मियों को हमलावरों की पहचान कर जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए।
जानकारी के अनुसार, बघौचघाट क्षेत्र के कोटवा मिश्र गांव निवासी दीपू गौतम और करन गौरकोठी गांव में एक व्यक्ति के यहां सटरिंग का काम करने आए थे। शुक्रवार को काम खत्म करने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे।
आरोप है कि गौरकोठी गांव के पास कुछ युवकों ने दोनों पर हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। संवाद