फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सीओ और कोतवाल ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। किशोरगंज स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान में दो पहले दिनदहाड़े एक बदमाश ने घुसकर लूट करने की कोशिश की थी। लेकिन दुकानदार की सतर्कता से उसे सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शनिवार को सीओ मनोज कुमार और कोतवाल महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने दुकान पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। साथ ही सीओ घटना से जुड़े वीडियो को देखा। उसके बाद कोतवाल को इस घटना में शामिल बदमाश की पहचान करने और जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने का निर्देश दिया।
जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 10, किशोरगंज निवासी ध्रुव कुमार वर्मा की ज्वेलर्स की दुकान है। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11:05 बजे एक अज्ञात व्यक्ति चेहरा कपड़े से ढककर उनकी दुकान में घुस आया। आरोप है कि बदमाश ने व्यापारी पर असलहा तानते हुए लूटपाट का प्रयास किया।
विज्ञापन

अचानक हुई इस घटना से घबराए ध्रुव वर्मा ने सूझबूझ दिखाते हुए खुद को तिजोरी वाले कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के व्यापारियों में हड़कंप मच गया और बाजार में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले में शुक्रवार को पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। हरैया वार्ड समेत कई वार्ड में पुलिस ने छापा मारा लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। शनिवार को सीओ मनोज कुमार और कोतवाल महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने दुकान पर पहुंचे और दुबारा दुकानदार से घटना के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में जुटी है। कोतवाल महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उम्मीद है कि जल्द आरोपी युवक की पहचान कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें