फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हंगामे के मामले में सीएमएस ने मांगा स्पष्टीकरण, होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज में बृहस्पतिवार को तीमारदार और स्वास्थ्यकर्मी के बीच हुई झड़प के मामले में सीएमएस ने विभागाध्यक्ष से स्पष्टीकरण मांगा है। मामले मे दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

मेडिकल काॅलेज महीने भर से इलाज से कहीं अधिक हंगामा को लेकर चर्चा में है। कहीं कर्मचारियों की कमी से तो कहीं पर नासमझी से दिक्कत पेश आ रही है। इसके चलते लोग इलाज में देरी से लेकर लापरवाही तक का आरोप लगाकर हंगामा कर रहे हैं। इस तरह की आए दिन होने वाली समस्याओं से मरीज बेहाल हैं।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज में बीते बृहस्पतिवार को पीआईसीयू में एक बच्चे को लेकर कुछ लोग इलाज कराने पहुंचे। जांच में बच्चे को डॉक्टरों ने मृत पाया। इसकी पुष्टि के लिए बच्चे का ईसीजी कराने के लिए परिजनों से कहा। इसके बाद परिजन इलाज न कर इधर-उधर दौड़ाने का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दिया। विवाद बढ़ता देख पुलिस ने मृत बच्चे को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. इकबाल अहमद ने बताया कि बच्चा मृत अवस्था में आया था। उसकी मौत की पुष्टि के लिए ईसीजी कराने के लिए भेजा गया, जिस पर परिजन इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

पहले भी हो चुका है मेडिकल काॅलेज में हंगामा : महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज हंगामा के मामले अक्सर होते रहते हैं। कई बार इमरजेंसी में हंगामा करने पर तीमारदारों और स्वास्थ्यकर्मियों के बीच झड़प हो चुकी है। करीब दो साल पहले हड्डी रोग विभाग में रुद्रपुर की ओर के एक व्यक्ति ने हंगामा खड़ा कर दिया था। उसके हाथ में तब डंडा था, जिससे सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह काबू कर बाहर किया था। वहीं करीब डेढ़ वर्ष पूर्व पीआईसीयू में एक मरीज और स्वास्थ्यकर्मियों के बीच झड़प हुई थी। इस प्रकरण में किसी ने कोई शिकायत नहीं की थी। इसके चलते मामला ठंडा पड़ गया था।
मेडिकल काॅलेज में करीब एक महीने पहले नई एक्सरे मशीन के काउंटर पर हंगामा हो गया। पहले पर्ची लगाने के फेर में धक्का मुक्की किया। इसके चलते काउंटर पर लगा खिड़की का कांच टूट गया था। वहीं मार्च के अंतिम सप्ताह में ओपीडी बिल्डिंग के एक्सरे सेंटर में तीमारदारों ने हंगामा करते हुए सुरक्षाकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें