फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतावनी : मांगें पूरी होने तक चलता रहेगा आंदोलन

विज्ञापन
प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज। लक्ष्मीपुर गांव निवासी बार संघ के पूर्व अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह की मौत के प्रकरण को लेकर बीते 19 दिन से कार्य बहिष्कार कर रहे अधिवक्ताओं को समझाने के लिए शुक्रवार को सीडीओ राजेश कुमार सिंह तहसील पहुंचे।
एसडीएम कार्यालय में सीडीओ ने अधिकारियों और अधिवक्ताओं के साथ बैठक की। सीडीओ ने वकीलों को मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए आंदोलन खत्म करने का आग्रह किया। वहीं अधिवक्ताओं ने मांगें पूरी होने पर ही आंदोलन खत्म करने की बात कही।
विज्ञापन

अधिवक्ता बिजेंद्र सिंह चकनाली पर ग्राम पंचायत से बनाये जा रहे सड़क का विरोध कर रहे थे। बीते पांच अप्रैल को इसको लेकर हुई कहासुनी के दौरान अधिवक्ता की मौत हो गई। इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी, अधिवक्ता के परिवार के सदस्य को नौकरी और पांच करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता की मांग को लेकर अधिवक्ता आंदोलन पर हैं।
शुक्रवार दोपहर में सीडीओ राजेश कुमार सिंह तहसील पहुंचे। वहां एसडीएम हरिशंकर लाल और तहसीलदार अरुण कुमार की में अधिवक्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में वकीलों ने पूरे मामले पर अपना पक्ष रखते हुए घटना के लिए जिम्मेदार ग्राम पंचायत सचिव, लेखपाल और कानूनगो पर भी कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा हत्यारोपियों की गिरफ्तारी, मजिस्ट्रियल जांच में परिवार व पड़ोस के लोगों का भी बयान दर्ज कराने, पीड़ित परिवार को पांच करोड़ की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, दोषी सुरक्षा कर्मियों को निलंबित किये जाने आदि की भी मांग की।
करीब डेढ़ घंटे तक चली बैठक में अधिवक्ताओं ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से पीड़ित परिवार के अलावा तहसील बार संघ अध्यक्ष चंद्रगुप्त यादव को भी दो सुरक्षाकर्मी मुहैया कराने की मांग की।
विज्ञापन

मौके पर तहसील बार संघ अध्यक्ष चंद्रगुप्त यादव, अमरेश यादव, नागेंद्र सिंह, श्रवण सिंह, उदयराज चौरसिया, अम्बिकेश सिंह, चंद्रभान चौरसिया, अमित तिवारी, विकास विश्वकर्मा, तारकेश्वरनाथ तिवारी, सत्यप्रकाश मालवीय, धात्री पूजिता यादव, उमेश विश्वकर्मा, नंदकिशोर चौहान, दुर्गेश विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें