फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सीएमओ ने अनुपस्थित सीएचओ का एक दिन का वेतन रोका

Thu, 10 Sep 2026 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिलेभर में बुधवार को आयोजित टीकाकरण (वीएचएसएनडी) सत्र का सीएमओ डॉ. अनिल गुप्ता ने निरीक्षण किया। चिकित्साधिकारियों और पर्यवेक्षकों ने टीकाकरण सत्र पर मिल रही सुविधाओं का हाल जाना। टीकाकरण सत्र में अनुपस्थित पाई गईं सीएचओ का एक दिन का वेतन सीएमओ ने रोक दिया।
विज्ञापन

सीएमओ रामपुर कारखाना ब्लॉक के टीकाकरण सत्र गौरा पहुंचे। यहां एएनएम उपस्थित थीं पर सीएचओ अर्चना भारती अनुपस्थित रहीं। केंद्र पर एएनएम ने सात बच्चों को टीकाकरण और दो गर्भवतियों का टीकाकरण किया था। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों के एमसीपी कार्ड को शत-प्रतिशत भरें। सत्र पर समस्त लॉजिस्टिक भी उपलब्ध पाई गईं। हीमोग्लोबिन मीटर क्रियाशील पाया गया।
इसके अलावा डॉ. एसके सिन्हा ने रुद्रपुर, डीटीओ डॉ. राजेश कुमार ने भटनी, डिप्टी सीएमओ डॉ. कार्तिक पांडेय ने रामपुर कारखाना, डिप्टी सीएमओ डॉ. हरेंद्र कुमार, डॉ. आरपी यादव ने भलुअनी, डिप्टी डीआईओ डॉ. विपिन रंजन ने तरकुलवा ब्लॉक में टीकाकरण सत्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें