फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 22 मई को देवरिया आ सकते हैं CM योगी, कसया फोरलेन का करेंगे शिलान्यास- प्रशासन ने तेज की तैयारी

Wed, 20 May 2026 03:42 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

सीएम योगी के संभावित कार्यक्रम की जानकारी मिलते ही बुधवार को डीएम मधुसूदन हुल्गी, सीडीओ राजेश कुमार सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने सदर कोतवाली क्षेत्र के भीमपुर गांव में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था, मंच निर्माण और यातायात को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
सीएम को आगमन से पहले संभावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते डीएम व अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 22 मई को मुख्यमंत्री देवरिया-कसया फोरलेन मार्ग निर्माण परियोजना का शिलान्यास कर सकते हैं। इस सूचना के बाद जिला प्रशासन और भाजपा संगठन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। हालांकि जिला प्रशासन को अभी तक आधिकारिक प्रोटोकॉल प्राप्त नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए तैयारी शुरू कर दी गई हैं।

विज्ञापन


देवरिया और कुशीनगर को जोड़ने वाली इस फोरलेन परियोजना को मुख्यमंत्री की प्राथमिकता सूची में है। इसको देखते हुए शासन से इसे नार्थ साउथ कारिडोर में शामिल कर कर लिया है। इस परियोजना को फरवरी माह में मंजूरी देते हुए बजट भी जारी कर दिया गया है। इसका टेंडर हो चुका है।

विज्ञापन

इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री के हाथों 22 मई को होने की जानकारी होते ही बुधवार को लाधिकारी मधुसूदन हुल्गी, मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने सदर कोतवाली क्षेत्र के भीमपुर गांव में पहुंचकर प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, मंच निर्माण और यातायात व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष ने रामपुर कारखाना मंडल अध्यक्ष सत्य प्रकाश पांडेय समेत पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, अजय सिंह, सतीश राव, पुरुषोत्तम पांडेय,  सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें