फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सभा के अंत में सीएम ने अबकी बार 400 पार का दिया नारा

Mon, 11 Mar 2024 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- लोगों से गांव-गांव व घर-घर जाने का किया आह्वान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के चीनी मिल परिसर में आयोजित नारी शक्ति वंदन समारोह में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। सीएम ने मंच से आधी आबादी का अभिवादन करते हुए कहा कि पीएम को तीसरे कार्यकाल में एक अवसर दीजिए। भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।
कहा कि हर व्यक्ति की आय में बढ़ोतरी होगी और खुशहाली आएगी। भारत दुनिया का ताकत बनेगा तो भारत का दुश्मन टेढ़ी नजरों से देखने का दुस्साहस नहीं करेगा। उसी नये भारत व विकसित भारत की परिकल्पना को सकार करने के लिए जन-जन की आवाज आ रही है। वह आवाज है फिर एक बार, मोदी सरकार, मोदी सरकार के लिए आप लोग संकल्पित होकर गांव-गांव व घर-घर जाएंगे। मैं आज यही आह्वान करने के लिए आया हूं। जब घर-घर जाएंगे तो अबकी बार 400 पार जरूर होगा। कहने के लिए आया हूं कि आप जिसके बारे में सोचेंगे उससे ज्यादा डबल इंजन की सरकार करके दिखाएगी।
विज्ञापन


हियुवा ने हैलीपैड पर योगी का किया स्वागत
चीनी मिल परिसर में सीएम योगी के पहुंचने पर हिंदू युवा वाहिनी के नेताओं ने स्वागत किया। इसके बाद सेफ हाउस तक ले गए। स्वागत करने वालों में हियुवा के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह, निवर्तमान जिलाध्यक्ष मुन्ना राय, निवर्तमान जिला महामंत्री दिलीप सिंह बघेल, अमित मोदनवाल, जोखन पटेल, अजय वमा्र, ब्रजेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पत्रकार दीर्घा पर कार्यकर्ताओं का कब्जा
चीनी मिल परिसर में सीएम योगी के कार्यक्रम के कवरेज के लिए गए पत्रकारों के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी। जिला प्रशासन ने जिस जगह को पत्रकारों के लिए चिह्नित किया था उस पर भाजपा कार्यकर्ताओं का कब्जा रहा। पत्रकारों के पहुंचने के बाद भी भाजपा कार्यकर्ता वहां से नहीं हटे। सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी व जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने भी मंच से पत्रकार दीर्घा को खाली कर अन्यत्र बैठने की बात कही। परंतु कोई कार्यकर्ता टस से मस तक नहीं हुआ। इस दौरान समाचार संकलन में पत्रकारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें