संवाद न्यूज़ एजेंसी
सलेमपुर। परीक्षा देकर घर लौट रहे दो भाइयों की कुछ छात्रों ने छह दिन पहले लाठी-डंडे से पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी पर पहुंचे परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार हुआ। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को शिकायत पत्र देकर किया था। मामले में पुलिस ने चार नामजद सहित पांच अज्ञात के खिलाफ मारपीट व बलवा का केस दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।
लार थाना क्षेत्र के गयागिर लार निवासी नीरज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत पत्र में बताया है कि मैं व मेरा भाई नवलपुर के एक काॅलेज से एक सप्ताह पूर्व परीक्षा देकर बाहर आए तो कुछ लड़कों ने रंजिश में लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। इससे मैं और मेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का उपचार सीएचसी सलेमपुर में हुआ।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर सचिन यादव, हिमांशु यादव, महेंद्र यादव निवासी रक्सा थाना लार, आकाश व चार अज्ञात के खिलाफ मारपीट बलवा सहित गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। घटना की छानबीन की जा रही है।