फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर के कई स्कूलों में चली रहीं कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के कई स्कूलों में चली रहीं कक्षाएं
विज्ञापन

रुद्रपुर (देवरिया)। कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार के गाइड लाइन का रुद्रपुर में पालन नहीं हो रहा है। यहां आठ माह से बंद स्कूलों में चोरी छिपे कक्षाएं चल रही हैं। कोचिंग सेंटरों पर भी विद्यार्थियों की भीड़ जुट रही है। कक्षा की संचालन के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को नगर के एक निजी स्कूल में विद्यार्थियों को बुलाया गया था। यहां कक्षा सात, आठ और नौ के बच्चों की पढ़ाई चल रही थी। कक्षा में बच्चे बिना मास्क लगाए एक दूसरे से सट कर बैठे थे। शिक्षक भी बिना मास्क लगाए पढ़ा रहे थे। नगर में कोचिंग सेंटर बेखौफ चल रहे हैं। कई कोचिंग सेंटरों पर सुबह शाम विद्यार्थियों की भीड़ जुटने से नगर में संक्रमण दोबारा तेजी से फैलने का खतरा बना है। बाजार में दुकानदार भी कोरोना संक्रमण को लेकर लापरवाह हैं। पहले दुकानों पर मास्क और सेनिटाइजर का प्रयोग हो रहा था। इधर, दुकानों से मास्क और सेनिटाइजर गायब है। दुकान पर आने वाले ग्राहक बिना मास्क के ख्ररीदारी कर रहे हैं। दुकानदार भी मास्क नहीं लगा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने नगर के स्कूलों में संचालित होने वाली कक्षाओं पर रोक लगाने की मांग की। खंड शिक्षाधिकारी गोपाल शरण मिश्र ने कहा कि निजी स्कूलों में चली रहीं कक्षाओं की जांच कराई जाएगी। जांच सही पाए जाने पर प्रबंधक और प्रधानाचार्य के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें