फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एक दिन की बीईओ बनी कक्षा आठ की छात्रा अर्चना

Thu, 15 Oct 2026 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। मिशन नारी शक्ति अभियान के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय तरकुलवा की कक्षा आठ की छात्रा अर्चना को एक दिन के लिए खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) बनाया गया। इस दौरान उन्होंने ब्लॉक संसाधन केंद्र स्थित कार्यालय का निरीक्षण कर विभागीय कामकाज की जानकारी ली। साथ ही, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
विज्ञापन

बुधवार को कार्यालय पहुंचने पर कर्मचारियों और विद्यालय स्टाफ ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। अर्चना ने कंप्यूटर ऑपरेटर प्रियंका कुशवाहा से प्रेरणा पोर्टल और डीबीटी, जबकि ब्लॉक एमआईएस से यू-डायस के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद बालिका शिक्षा पर आयोजित बैठक में सहायक लेखाकार नाजिया खातून ने शासन की ओर से चलाए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
अर्चना ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। लड़कियां भी अपनी प्रतिभा और परिश्रम से हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकती हैं। इस दौरान बीईओ गोपाल मिश्र समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें