फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छह वर्षीय मासूम से दसवीं के छात्र ने किया दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 21 Feb 2023 04:50 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी देवरिया।

सार

सीओ बरहज अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जब गांव पहुंची तो पता चला कि वह परीक्षा देने गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले में मईल थाना क्षेत्र के एक गांव में एक छह वर्षीय मासूम से दसवीं के एक छात्र ने दुष्कर्म किया। परिजन मंगलवार को बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। सीओ भी थाने पहुंच गए।
विज्ञापन


मईल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति की छह वर्षीय पुत्री सोमवार की देर शाम अपने घर पर खेल रही थी। इसी दौरान दसवीं कक्षा में पढ़ने वाला एक छात्र उसको बहला फुसला कर अपने घर के अंदर लेकर गया।

मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी के बाद वह उसे जान से मारने की धमकी देकर घर भेज दिया। मासूम घर चली गई । देर रात दर्द होने पर वह रोने लगी। जब परिजनों ने पूछा तो उसने पूरी बात बता दी। मंगलवार की सुबह परिजन उसे लेकर मईल थाने पहुंच गए।
विज्ञापन


सीओ बरहज अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जब गांव पहुंची तो पता चला कि वह परीक्षा देने गया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें