रुद्रपुर। क्षेत्र के श्रीनगर कोल्हुआ गांव में जलेबी के लिए दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने दो लोगों पर मारपीट और एससी-एसटी एक्ट से संबंधित धारा में प्राथमिकी दर्ज की। घटना 11 नवंबर के शाम की है।
विज्ञापन
श्रीनगर कोल्हुआ गांव निवासी श्यामसुंदर पासवान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार की शाम उनके गांव के दो लोग जलेबी बांट रहे थे। वह भी मौके पर पहुंच कर जलेबी मांगने लगा। आरोप है कि दोनों से उसे जलेबी नहीं दिया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। विरोध करने पर पिटाई की। पुलिस ने आरोपी राम यादव और शिवानंद यादव पर प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। संवाद