फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डीजे बजा रहे युवकों की पुलिस से झड़प, थाने पर किया प्रदर्शन

Sun, 16 Mar 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
कोतवाली गेट पर धरना देते लोग। संवाद 
विज्ञापन
रुद्रपुर। होली के दिन दोपहर में डीजे बजाकर डांस कर रहे युवकों और पुलिस में तीखी नोकझोंक हुई। इसके बाद थाने पर पहुंच कर लोग हंगामा करने लगे। पुलिस पर घर में घुसकर पिटाई का आरोप लगाते हुए लोगों ने कोतवाली गेट पर प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे तक प्रदर्शन कर रहे लोगों को एसडीएम हरिशंकर लाल ने समझा-बुझाकर शांत कराया। कोतवाली से पुन्नी साहू चौराहा रोड पर शुक्रवार की दोपहर में कुछ युवक होली पर डीजे बजाकर डांस कर रहे थे। आरोप है कि पुलिस पहुंची और लोगों से उलझ गई। विरोध करने पर उन्होंने डीजे संचालक और उसकी बुजुर्ग मां को पीटा। घटना की खबर पर होली मना रहे युवक कोतवाली गेट पर पहुंच कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन

हंगामा कर रहे युवकों ने कहा कि पुलिस ने शांति से होली खेल रहे युवकों के साथ बदसलूकी की। जिसका विरोध करने पर उन्होंने घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता की। प्रदर्शन कर रहे लोग लाठीचार्ज का आरोप लगाते हुए पुलिस कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। हंगामा बढ़ता देख मौके पर पहुंचे एसडीएम हरिशंकर लाल से लोग कार्रवाई की मांग करने लगे। करीब एक घंटे तक अधिकारियों और धरनारत लोगों में बहस हुई। लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ। इस सम्बंध में अपर पुलिस अधीक्षक दीपेन्द्र चौधरी ने कहा कि जुमे को देखते हुए पीस कमेटी की बैठक में दोपहर दो बजे तक होली बनाने का निर्णय लिया गया था। कुछ लोग दो बजे तक डीजे बजा रहे थे। पुलिस के मना करने पर बहस हुई तो कोतवाली गेट पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें