फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से मचा हाहाकार, गर्मी से तिलमिलाए शहरवासी

Sun, 02 Oct 2016 10:51 PM IST
देवरिया/ ब्यूरो
विज्ञापन
पॉवर कट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। बिजली कटौती ने शहरवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी है। सुबह को गई बिजली शाम तक नहीं आई, इसके चलते लोग गर्मी से तिलमिला उठे। पानी तक के लिए लोग तरस गए। लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि बिजली विभाग ने अघोषित कटौती बंद नहीं की तो आंदोलन किया जाएगा।  
विज्ञापन


शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन रविवार को बिजली कटौती जारी रही। एक तरफ गर्मी तो दूसरी तरफ बिजली कटौती ने व्रतधारियों को बेहाल कर दिया। कंट्रोल रूम के निर्देश पर शहर के भटवलिया स्थित 33/11 केवीए सब स्टेशन से सुबह 5.30 बजे रामलीला मैदान, भटवलिया और पुरवा बिजली उपकेंद्र से आपूर्ति ठप हो गई।
फिर सुबह सात बजे बिजली आई। लेकिन लो वोल्टेज से दिक्कतें बढ़ गई। सुबह साढ़े नौ बजे दोबारा बिजली गुल हो गई। कुछ देर बाद इंवर्टर जवाब दे दिया। सुबह को गई बिजली शाम तक नहीं आई। अधिशासी अभियंता, एसडीओ और जेई के अलावा सब स्टेशन का सीयूजी नंबर नॉट रिचेबल हो गया।
विज्ञापन

नाराज उपभोक्ता सब स्टेशन पहुंचे और कर्मचारियों से नोकझोंक हुई। कर्मचारियों ने कंट्रोल रुम के  कटौती का हवाला दिया। तब उपभोक्ताओं का गुस्सा शांत हुआ। रामलीला मैदान सब स्टेशन से जुड़े फीडर दोपहर एक बजे चालू हो गए, इसके चलते गोरखपुर रोड, मालवीय रोड, नगर पालिका परिषद, तहसील इलाका, रेलवे स्टेशन रोड, अबुबकर नगर, अहमद नगर,अली नगर मोहल्ले के लोगों को राहत मिली।
पुरवा सब स्टेशन के उपभोक्ताओं को शाम पांच बजे बिजली मिल सकी। रामगुलाम टोला, गायत्रीपुरम, भीखमपुर रोड, सिंधी मिल, इलाही टोला, देवरही टोला, सोमनाथ मंदिर आदि  इलाकों के लोगों ने कामकाज निपटाया जबकि भटवलिया सब स्टेशन से जुड़े कचहरी, नार्थ नगर, न्यू कॉलोनी फीडर में शाम 4.30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल की गई।
आपूर्ति के कुछ मिनट बाद ही कचहरी फीडर का स्पाउट जल गया। उपकेंद्र के भीतर धुंआ फैल गया। जिसके चलते खलबली मच गई। सिविल लाइंस, उमा नगर, कचहरी चौराहा, न्यू कॉलोनी, राघवनगर, बांस देवरिया समेत कई मोहल्लों में देर शाम तक बिजली नहीं आई। लोगों ने बिजली विभाग के लोगों से नाराजगी जाहिर की। अवर अभियंता विवेक पांडेय, अमित सिंह और मनोज मिश्र उपकेंद्र से बाहर आए और लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें