फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सम्मान निधि के फेर में फंसे प्रमाण पत्र

विज्ञापन
सदर तहसील में किसान सम्मान निधि का डाटा फीड करते लेखपाल। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
देवरिया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए तहसीलों में चल रहे डाटा फीडिंग कार्य के चलते आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र जारी होने की प्रक्रिया विलंबित हो रही है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में बदलाव के बाद जिले के करीब 75 फीसदी किसानों को लाभ नहीं मिला है। राजकीय बीज गोदाम प्रभारियों और लेखपालों के माध्यम से किसानों का फार्म जमा कराया गया। एक लाख से अधिक किसानों ने अभी तक अपना फार्म जमा किया है। फीडिंग का कार्य तहसील मुख्यालयों पर शुक्रवार से शुरू कर दिया गया है। राजस्व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कृषि विभाग की ओर से कंप्यूटर ऑपरेटर दिए गए हैं और फीडिंग को प्राथमिकता में रखा गया है। नतीजा यह है कि आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र समय से जारी नहीं हो रहे। समय अभाव में लेखपाल अपनी रिपोर्ट नहीं लगा पा रहे और उनकी रिपोर्ट के बिना प्रमाण पत्र जारी होना संभव नहीं। जिले में आठ हजार से अधिक प्रमाण पत्र लेखपालों के रिपोर्ट की वजह से अधर में फंसा हुआ है। इसकी वजह से अभ्यर्थियों को स्कूलों में नामांकन या किसी विभाग के भर्ती के लिए फार्म नहीं भर पा रहे हैं। यही नहीं जमीनों की पैमाइश, आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतें, अंश निर्धारण और खसरा जारी करने का कार्य भी प्रभावित है। सदर तहसील के लेखपाल संघ अध्यक्ष राजकुमार मिश्रा का कहना है कि लेखपालों से सरकार अतिरिक्त कार्य करा रही है। इसकी वजह से मूल कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसको लेकर संठन में नाराजगी है।
लेखपालों को सभी कार्य करना है। फिलहाल सम्मान निधि की फीडिंग पर जोर है। दूसरे कार्य भी हो रहे हैं। दो-चार दिन में स्थिति सामान्य हो जाएगी। -दिनेश मिश्र, एसडीएम, सदर।
विज्ञापन

बाहरी बैंक अकाउंट में नहीं जाएगी धनराशि
देवरिया। किसान सम्मान निधि के लिए जमा किए गए फार्मों में कई बैंक अकाउंट प्रदेश से बाहर की बैंक शाखाओं का है। इसमें सम्मान निधि का धन नहीं जाएगी। लेखपालों के सामने ऐसे कई फार्म आए हैं और कृषि विभाग के अधिकारियों को इससे अवगत भी करा दिया गया है। प्रदेश के अंदर की शाखाओं में ही सम्मान निधि का धन पहुंचेगा। शुरुआती दौर में इसी तरह पूर्वांचल बैंक के 10 अंक का अकाउंट नंबर फीडिंग कर दिया गया था। इस वजह से अभी तक जिले के करीब 10 हजार किसानों के अकाउंट में सम्मान निधि नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें