फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्चों में गूंजा ‘मेरी क्रिसमस’

Sat, 24 Dec 2016 11:00 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
संत पुष्पा स्थित चर्च को बिजली के झालरों से सजाया गया। - फोटो : अनूप तिवारी
विज्ञापन
देवरिया। प्रभु यीशु का जन्मदिन शनिवार की रात से शुरू हो गया। इसके चलते शहर और देहात इलाके के चर्च गुलजार रहे। मेरी क्रिसमस की आवाज से चर्च परिसर गूंज उठें। प्रभु यीशु के जन्मदिन की एक-दूसरे को बधाई दी गईं।
विज्ञापन


जलकल रोड स्थित मसीही कलीसिया चर्च में 25 दिसंबर को सुबह आठ बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। शांति नगर महुआबारी स्थित स्थित चर्च परिसर शनिवार की शाम से चहल पहल शुरू हो गई। जैसे-जैसे रात गहराती गई वैसे वैसे चर्च परिसर गुलजार होता रहा। चर्च के पीछे चरनी में बालक यीशु का जन्म दर्शाया गया था। झालरों और गुब्बारों से आकर्षक लग रहा था।

चरनी को पक्षी के घोसला के आकार में बनाया गया। उनके अलावा संत यूसुफ, माता मरियम के अलावा ज्योतिषी, चरवाहे, गाय और बकरियों की मूर्तियां रखी गई थी। बालक यीशु की मूर्ति को जुलूस के साथ चरनी में रखा गया।
विज्ञापन


फादर मैथ्यू ने पवित्र मिस्सा चढ़ाएं इसके अलावा क्रिसमस का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु का जन्म मानव कल्याण के लिए हुआ। उन्होंने दीन दुखियों की बेहतरी के लिए काम किया। लोगों से अपील की कि शांति और सद्भावना के लिए उनके संदेश को अपनाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें