फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: वेतन कटौती से आक्रोशित सीएचओ ने किया प्रदर्शन

Thu, 20 Aug 2026 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
सीएमओ से वार्ता करते हुए सीएचओ, 
विज्ञापन
देवरिया। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

वह वेतन में की गई कटौती को लेकर आक्रोशित थे। बृहस्पतिवार से ऑनलाइन कार्य बंद करने की चेतावनी दी। सीएमओ ने सीएचओ के बीच पहुंचकर ज्ञापन लिया।
एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स के बैनर तले सीएचओ सीएमओ कार्यालय पर एकत्रित हुए।
उन्होंने प्रदर्शन करते हुए वेतन कटौती का विरोध किया। सीएचओ ने कहा कि वे अपने कार्यस्थलों पर नियमित रूप से उपस्थित रहकर विभागीय कार्य बखूबी करते हैं।
इसका रिकॉर्ड पोर्टल और रजिस्टर दोनों में दर्ज है। 27 मई को मिशन निदेशक के पत्र के अनुसार 15 जून से एएमएस प्रणाली के आधार पर वेतन जारी करने का निर्देश आया था मगर बाद में उच्च स्तर से एएमएस प्रणाली को स्थगित कर दिया गया।
इसके बावजूद देवरिया जनपद में एएमएस के आधार पर ही वेतन काट दिया गया, जबकि अन्य जनपदों में बिना एएमएस के पूरा वेतन जारी किया गया है। सीएचओ संघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि 17 अगस्त को स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट किया था कि एएमएस प्रणाली बंद कर दी गई है और इसके आधार पर किसी का वेतन नहीं काटा जाएगा। इसके बावजूद जनपद में कटौती जारी रखना न्यायसंगत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष नईम खान, महामंत्री विनोद सिंह, महिला महामंत्री रंजना कुशवाहा, कौशिकी दूबे, अजय शर्मा, सोनी, विनय, कामेश्वर, अनुराधा सिंह, शबनम, सुधा, वंदना, श्वेता गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें