फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: करोड़ों रुपये लेकर भागे चिटफंड फंड कंपनी के संचालक दंपती गिरफ्तार

Tue, 13 Jan 2026 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
चित फंड कंपनी के संचालक एवं उसकी पत्नी की पुलिस कस्टडी में फोटो
विज्ञापन
बखरा। गौरी बाजार कस्बे से करीब 250 निवेशकों का दो करोड़ से अधिक रुपये लेकर फरार चिटफंड कंपनी आस्था लाइफ रियविलिटीज लिमिटेड के संचालक दंपती को गौरी बाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। संचालक दंपती को भटौली बजुर्ग खरोह चौराहे से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

गौरी बाजार कस्बे में हाटा मार्ग पर पिछले 14 सालों से कार्यरत रही चिट फंड कंपनी आस्था लाइफ रियविलिटीज लिमिटेड ने बेहतर रिटर्न तथा दो गुना लाभ का झांसा देकर सैकड़ों निवेशकों के करोड़ों रुपये जमा कराए थे। बाद में भुगतान किए जाने का दबाव पड़ने पर पिछले साल अगस्त में कंपनी संचालक गौरी बाजार स्थित अपना कार्यालय और मकान बेचकर भाग गए। 27 सितंबर को लबकनी निवासी एक निवेशक रामसमुझ यादव की तहरीर पर पुलिस ने कंपनी के तीन संचालकों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और गबन की प्राथमिकी दर्ज की और उनकी तलाश में जुट गई। पुलिस टीम को सोमवार की सुबह सूचना मिली कि संचालक मंडल के दो सदस्य खरोह चौराहे के समीप कहीं जाने की तैयारी में खड़े हैं।
इस पर प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार सिह, उप निरीक्षक महेंद्र प्रताप चौधरी, मुमताज असारी, सुरजीत यादव, महिला कांस्टेबल लीलावती आदि की पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी इंद्रासन यादव पुत्र पूर्णमासी यादव और उसकी पत्नी अनीता देवी ग्राम निवासी कालाबन थाना गौरी बाजार को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में फरार तीसरे अभियुक्त विशाल यादव की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें