फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: परिषदीय स्कूलों के बच्चे बनेंगे पर्यावरण प्रहरी

Tue, 16 Sep 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिले मेंं परिषदीय स्कूलों के बच्चे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक नई भूमिका निभाएंगे। बच्चों को पर्यावरण की रक्षा और इससे होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके लिए सभी विद्यालयों में इको क्लब का गठन किया गया है।
विज्ञापन

जिले के करीब 1800 परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले 1.93 लाख बच्चों को पर्यावरण के बारे हर दिन जागरुक किया जाएगा। इनको प्रतिदिन 10 मिनट पेड़ों के रखरखाव इनसे होने वाले फायदे बताए जाएंगे।
अपने आसपास के पेड़ों की देखभाल और इनकी सुरक्षा की जानकारी दी जाएगी। इससे बच्चों के अंदर पेड़ों के प्रति लगाव होगा औैर वह बेहतर देखभाल कर पाएंगे। इस काम में विद्यालयों के इको क्लब बेहतर भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समन्वयक सामुदायिक शिक्षा अंकित मिश्र ने बताया कि इको क्लब के गठन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को पर्यावरण का महत्व बताना है।
इससे बच्चे पर्यावरण प्रहरी बनकर कार्य करंगे। यह बच्चे अपने आसपास की जगहों को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त रखने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें