फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छत से गिरकर बच्चा घायल, मौत

Thu, 12 Dec 2024 12:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। नगर के नार्मल कालोनी स्थित एक तीन मंजिल के मकान के छत से गिरकर चार वर्षीय बालक अर्पित घायल हो गया। जिसकी बाबा राघवदास मेडिकल कालेज गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

नार्मल कालोनी निवासी अरविंद कुशवाहा के पुत्र अर्पित कुशवाहा अपनी मां के साथ घर के तीसरी मंजिल पर था। लोगों के अनुसार अर्पित की मां छत पर कपड़े फैला रही थीं। इसी बीच वह किनारे चला गया और नीचे गिर गया। सड़क पर गिरने से वह गंभीर रुप से चोटिल हो गया। वह परिवार का इकलौता पुत्र था। अर्पित के मौत से घर में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें