फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बालक की मौत
विज्ञापन

सलेमपुर (देवरिया)। कोतवाली थाना क्षेत्र के उरदौली चकिया मार्ग पर सोमवार को 11 हजार वोल्ट का तार अचानक टूट कर गिर गया। इस दौरान वहां खेल रहा एक आठ वर्षीय बालक उसकी चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के उरदौली गांव के यशवंत कन्नौजिया का बेटा पीयूष (8) अन्य बच्चों के साथ सोमवार सुबह खेल रहा था। उसी समय वहां से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन का तार टूट कर गिर गया। जिससे वह उसके चपेट में आ कर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे झुलसा देख साथ खेल रहे बच्चों ने इसकी सूचना गांव वालों को दी। इसके बाद लोगों ने उपकेंद्र पर फोन कर बिजली कटवाया। परिजन पीयूष को लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देख उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहां भी स्थिति में सुधार नहीं होने पर उसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। जहां इलाज के दौरान देर शाम को उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुन दादा लोभीचंद बदहवास हो गए। वही परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें