परिजनों ने बालक को बाहर निकाल कर करीब नौ बजे रात्रि में भागलपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डाॅ. रंजीत कुशवाहा ने जांच के बाद बालक को मृत घोषित कर दिया। शव को लेकर परिजन घर चले गए। मृतक प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक का छात्र था।
थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि बच्चे की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हुई है। परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। इसके कारण शव साथ लेकर चले गए।