उधर रात में सूचना पाकर थाना प्रभारी के साथ मौके पर क्षेत्राधिकारी श्रीयश त्रिपाठी भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिए। रविवार की सुबह एसपी भी थाने पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। घटना दो गांव के बीच होने के चलते एसपी ने हरफोड़ा में पीएसी तैनात करने का निर्देश दिया।
एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि मामले में मारपीट सहित 7 सीएलए एक्ट के तहत केस दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों गांव में स्थिति सामान्य है। इस मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें: प्रेमी से मिलने के लिए किशोरी ने घरवालों के खाने में मिलाया नशीला पदार्थ, एक झटके में खुल गई पोल
गांव में घुस कर पिटाई के मामले में यह हुए गिरफ्तार
महुआडीहा गांव में घुस कर महिलाओं और बच्चों की पिटाई करने के मामले में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मलसी चौराहे से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वह चारपहिया वाहन से कहीं भागने की फिराक में थे। इसमें आरिफ उर्फ पोलन, अफजल, फैजान, आसिफ़, शौकत, नवी रसूल शामिल हैं।