फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिस्तर पर मोबाइल चला रहे बच्चे को सांप ने डंसा, मौत

Wed, 30 Sep 2026 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- कोतवाली थाना क्षेत्र के साकेत नगर का मामला
विज्ञापन

- कक्षा तीन का छात्र था श्लोक, परिवार में मची चीख-पुकार
देवरिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के साकेत नगर में मंगलवार की रात बिस्तर पर मोबाइल फोन चला रहे नौ वर्षीय बच्चे को सांप ने डंस लिया। परिजन उसे आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे गोरखपुर एम्स रेफर कर दिया। परिजन उसे एम्स लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

साकेत नगर निवासी रामेश्वर का नौ वर्षीय पुत्र श्लोक मंगलवार की रात करीब दस बजे घर में बिस्तर पर लेटकर मोबाइल फोन चला रहा था। इसी दौरान बिस्तर पर सांप ने चढ़कर उसकी कमर में डंस लिया। बच्चे की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। श्लोक कक्षा तीन का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें